BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अशोक नगर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल..धार्मिक आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, हनुमान मंदिर परिसर में हुआ सामूहिक पाठ!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अशोक नगर स्थित मुरूम खदान बस्ती के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को भगवा ब्रिगेड बिलासपुर समूह के तत्वावधान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक एकता, धार्मिक जागरूकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सामूहिक रूप से पाठ किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज में एकजुटता, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समाज को संगठित रहकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में भगवा ब्रिगेड बिलासपुर समूह के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अशोक नगर क्षेत्र के नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...