BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो चाकू जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में गुंडा, बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई……

पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पचरी घाट के पास और दूसरा ज्वाली नाला क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर दोनों स्थानों पर दबिश दी गई।

घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा…….

पुलिस टीम ने पचरी घाट क्षेत्र से दीपक उर्फ सोनू पिल्ले को तथा ज्वाली नाला क्षेत्र से मोहम्मद अनम को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोतवाली में क्रमशः अपराध क्रमांक 383/2026 और 384/2026 दर्ज किया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है। दीपक उर्फ सोनू पिल्ले (25 वर्ष), पिता राजू पिल्ले, निवासी बड़ी कोनी नामा चौक, थाना कोनी के पीछे, जिला बिलासपुर।, मोहम्मद अनम (19 वर्ष), पिता मोहम्मद अल्ताफ, निवासी हटरी चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी……..

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!