BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशे की दुष्प्रेरणा देने वालों पर भी अब होगी सख्त कार्रवाई..बिलासपुर पुलिस..अपराध की जड़ पर प्रहार, आरोपी राहुल गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अब केवल नशे के आदी युवक ही नहीं, बल्कि उन्हें नशे का सामान उपलब्ध कराने और अपराध की ओर धकेलने वाले लोगों पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे तत्व अब परदे के पीछे नहीं बच पाएंगे, बल्कि उन्हें भी अपराध का बराबर जिम्मेदार ठहराते हुए जेल भेजा जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि नशा उपलब्ध कराने वाले पहले युवाओं को आदत का शिकार बनाते हैं और बाद में उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं। रकम न देने पर दबाव डालकर उन्हें चोरी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों की ओर धकेला जाता है। इसी वजह से समाज में अपराध बढ़ते हैं। तारबाहर पुलिस ने इस सिलसिले में राहुल निवासी बंगालीपारा, सरकंडा को गिरफ्तार किया है, जो युवाओं को नशा उपलब्ध कराता था। उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 49 के तहत दुष्प्रेरणा का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क का खुलासा जल्द होगा।

तितली चौक की घटना से जुड़ा मामला……

गौरतलब है कि 25 अगस्त की रात तितली चौक मार्ग पर तीन युवकों ने नशे की हालत में विवाद के दौरान शहडोल निवासी समीर यादव पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान ही राहुल का नाम सामने आया, जिस पर अब कड़ी कार्रवाई की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...