BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बोदरी स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में हादसा: जेसीबी टायर में धमाका; सीसीटीवी में कैद हुई घटना, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, 18 वर्षीय हेल्पर की मौत…तीन अन्य घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर जेसीबी मशीन के टायर में हवा भरते समय हुए भीषण धमाके में 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर जेसीबी मशीन के पंचर टायर की मरम्मत का कार्य चल रहा था। पंचर बनाने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना शक्तिशाली था कि पास खड़ा हेल्पर करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सीपत निवासी उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो निर्माण स्थल पर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में टायर में हवा भरने के दौरान अचानक हुए धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आने से हादसे की गंभीरता और स्पष्ट हो गई है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि टायर की तकनीकी स्थिति क्या थी, मरम्मत के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा हादसे के लिए किसी प्रकार की लापरवाही जिम्मेदार थी या नहीं। इस दर्दनाक घटना ने निर्माण स्थलों पर भारी मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ ही क्षणों में हुए इस हादसे ने एक युवा श्रमिक की जिंदगी छीन ली और उसके परिवार को गहरा सदमा दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...