BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी में अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। शहर में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद नगर निगम की अतिक्रमण शाखा और जोन क्रमांक–8 की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाए गए रास्तों को जेसीबी से तोड़ दिया। साथ ही प्लाटिंग के लिए लगाए गए बिजली पोल और बाउंड्री वॉल को भी हटाया गया। जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र में खसरा नंबर 235 की लगभग दो एकड़ भूमि पर केशव पाण्डेय, वीणा, अभिषेक एवं अंकित पाण्डेय द्वारा बिना अनुमति प्लाटिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी कार्रवाई गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने एवं कंचन विहार के पीछे स्थित खसरा नंबर 191/1, 191/2, 191/3, 191/4, 191/5 एवं 191/6 की करीब तीन एकड़ भूमि पर की गई, जहां स्वयंराज बिल्डर द्वारा धीरेन्द्र पाण्डेय की जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट कहा है कि शहर में बिना अनुमति किए जा रहे प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी नियम तोड़ने की छूट नहीं दी जाएगी। नगर निगम ने व्यापार विहार क्षेत्र में भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की है। प्लेनेटेरियम के पास नियम विरुद्ध भवन निर्माण करने पर कैलाश माघवानी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं व्यापार विहार के बी-9 भूखंड में अनुमति के विपरीत निर्माण करने पर आशीष अग्रवाल, अमर अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को भी नोटिस थमाया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...