BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; डीएमएफ मद से 24 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की संविदा भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से 24 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पशुधन विकास विभाग के अनुसार बिलासपुर जिले में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के 40 पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिससे पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं डीएमएफ अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने 24 पदों पर संविदा नियुक्ति की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट और जिला प्रशासन की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया डीएमएफ की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार होगी। इसमें बिलासपुर जिले के स्थानीय पात्र अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले से पर्याप्त पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों के योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। इस पहल से जिले के पशुपालकों को बेहतर और सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!