BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दो खाद भंडारों पर कार्रवाई, खाद जब्त, विक्रय पर लगी रोक…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कृषि विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने बिलासपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। तखतपुर विकासखंड के संकट मोचन खाद भंडार और खमतराई स्थित गोपाल खाद भंडार पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संकट मोचन खाद भंडार पर बिना अनुमति बायो उर्वरक का भंडारण पाया गया। टीम ने तत्काल 65 किलो बायो ऑर्गेनिक और 170 किलो ह्युमिक एसिड जब्त करते हुए बिक्री पर रोक लगा दी और नोटिस जारी किया। वहीं, गोपाल खाद भंडार खमतराई में रिकॉर्ड संधारण में गड़बड़ी, स्कंध प्रदर्शित नहीं करने और बिना पॉस मशीन के उर्वरक बेचने की शिकायत सही पाई गई। यहां उपलब्ध 618 बोरी डीएपी, 373 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट, 25 बोरी पोटाश, 10 बोरी अमोनियम सल्फेट, 6 बोरी सल्फर और 570 किलो बायोजाइम पर 21 दिनों के लिए विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।कृषि विभाग ने दोनों संस्थानों को 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...