BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता के चालक को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती..बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू के चालक सुरेश सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सुरेश सोनी को हार्ट अटैक आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनके चालक सुरेश सोनी की अचानक तबीयत खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वे असहज महसूस करने लगे। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की बात सामने आई है। फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। घटना के बाद प्रेसवार्ता स्थल पर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुरेश सोनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!