ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की नाक के नीचे से बंदी फरार : 2 जवानों की निगरानी में रफूचक्कर हुआ नशीली टैबलेट तस्करी का आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

महासमुंद अस्पताल में भर्ती नशीली टैबलेट तस्करी का आरोपी पुलिस जवानों की निगरानी के बीच फरार हो गया। CCTV से तलाश जारी, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी.....

महासमुंद। नशीली टैबलेट तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक युवक महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल से पुलिस की निगरानी के बावजूद फरार हो गया। आरोपी को तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन गुरुवार सुबह मौका पाकर वह अस्पताल से निकल गया। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही अभिरक्षा में हुई चूक की जांच में जुट गई है।

ओडिशा से नशीली टैबलेट लाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, सरायपाली पुलिस ने बुधवार को 20 वर्षीय दिनेश सिंह राजपूत को ओडिशा से नशीली टैबलेट की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द और झटके आने की शिकायत की। सरायपाली में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया।

एक जवान बाथरूम गया, दूसरा डॉक्टर के काम में व्यस्त था

अस्पताल में आरोपी की निगरानी के लिए पुलिस जवान खोमनलाल साहू और रामचरण यादव की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच एक जवान बाथरूम चला गया, जबकि दूसरा डॉक्टर से संबंधित काम में व्यस्त था। इसी दौरान दिनेश सिंह राजपूत सुरक्षा घेरे से निकलकर फरार हो गया।

पैर में लगी थी रॉड, फिर भी कैसे भागा?

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी के पैर में रॉड लगी होने के बावजूद वह अस्पताल से बाहर कैसे निकल गया। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि फरारी के समय आरोपी के हाथ में हथकड़ी थी या नहीं और उसकी निगरानी के लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे।

CCTV से खुलेगा फरारी का रास्ता

पुलिस अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। फुटेज के जरिए आरोपी के अस्पताल से निकलने के रास्ते और फरारी के दौरान उसके मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

एडिशनल एसपी सुनील कुमार नायक ने बताया कि आरोपी अलसुबह अस्पताल से फरार हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महंगाई से लेकर धान खरीदी तक बैज ने सरकार को घेरा : बोले- पटवारियों की हड़ताल तत्काल खत्म कराए सरकार हल्दी बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर सरकार सख्त : मंत्री नेताम ने दिए जांच के निर्देश, अनुदान भु... बाढ़ से तबाही के बाद किसानों का फूटा गुस्सा : हजारों की रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, मुआवजे की मांग तेज प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची महिला, बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र : गेट पर जन्मे बच्चे की हुई मौत, स्... नाबालिग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : 17 साल 6 महीने की नाबालिग की ‘सहमति’ भी मान्य नहीं, दुष्कर्म दो... पुलिस की नाक के नीचे से बंदी फरार : 2 जवानों की निगरानी में रफूचक्कर हुआ नशीली टैबलेट तस्करी का आरोप... 27 अक्टूबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक : धान खरीदी पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई प्रस्तावों पर लगेगी म... 11 लाख के लेन-देन पर CAF जवान का अपहरण : बंधक बनाकर पीटा, स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए साइन, दो गिरफ्ता... बिलासपुर के ‘सौराष्ट्र’ प्रोजेक्ट पर CGRERA का बड़ा एक्शन : विकास अनुमति रद्द होते ही RERA रजिस्ट्रे... NIA अफसर बनकर महिला से ठगी : डिजिटल अरेस्ट कर 5 दिन तक डराया, 7 लाख रुपये किए पार