BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; मल्हार पुलिस की कार्रवाई: ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध शराब बिक्री पर छापा, 16.740 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम ठाकुरदेवा से एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 93 नग देसी प्लेन शराब, कुल 16 लीटर 740 मिलीलीटर शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मल्हार क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। इसके बाद पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठाकुरदेवा निवासी अंजोर दास बंसल (35 वर्ष), पिता तुलाराम बंसल, अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम ठाकुरदेवा पहुंचकर आरोपी के घर के आसपास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी शराब को छिपाने का प्रयास कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 93 नग देसी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 16 लीटर 740 मिलीलीटर पाई गई। पुलिस ने जब्त शराब को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक रमेश साहू, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक विकास अंचल की सराहनीय भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...