BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क चला थप्पड़ों का सिलसिला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में देर रात एक सनसनीखेज घटनाक्रम देखने को मिला, जब नशे की हालत में एक युवक और युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां दोनों करीब एक घंटे तक सड़क को ही अपना अखाड़ा बनाए रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती बीच सड़क पर युवक को लगातार थप्पड़ मारती रही। कई बार वह अचानक चलती गाड़ियों के सामने कूदने की कोशिश करती दिखी और जान देने की धमकी भी देती रही, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए। युवक उसे शांत करने और समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आया। शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि युवक युवती से छेड़छाड़ कर रहा है, लेकिन बाद में साफ हुआ कि दोनों आपस में ही झगड़ रहे थे। युवती युवक के साथ खुलेआम मारपीट करती रही और सड़क पर हंगामे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती युवक को थप्पड़ मारते हुए और दोनों को सड़क पर ड्रामा करते देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालात बिगड़ते देख स्थानीय युवकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ ले गई। हालांकि इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, कोनी थाना प्रभारी टीआई भावेश सेंडे ने इस घटना को लेकर कहा कि उन्हें किसी मारपीट या विवाद की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस द्वारा युवक-युवती को हिरासत में लेने या किसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने की जानकारी से भी इनकार किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...