ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की पत्थर मारकर हत्या की, चंद घंटों में गिरफ्तार!

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़िकोना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुटखा खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी ही मां की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम भेड़िकोना निवासी मंजू माली ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून 2026 की शाम करीब 7:40 बजे उसकी सास तिहारिन बाई माली घर पर थीं। इसी दौरान उनका बेटा लखन माली (25 वर्ष) घर पहुंचा और विमल गुटखा खाने के लिए अपनी मां से पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। मारपीट से बचने के लिए तिहारिन बाई वहां से भागने लगीं, तभी आरोपी ने घर के पास लगे टेप नल के समीप एक पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल तिहारिन बाई को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी लखन माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...