BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नदी किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला.…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के गोड़पारा स्थित नदी किनारे लकड़ी टाल परिसर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरा निवासी राजेश महंत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश महंत पूर्व में उक्त लकड़ी टाल में कार्यरत था, बाद में उसने पेंटर और मजदूरी का काम शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से शराब का आदी था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया। फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...