BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजयुमो ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जनसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर (शहर) द्वारा रविवार को जेल रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत सिंह भोगल, चंदन गोस्वामी, गौरी गुप्ता, सनी केसरी, स्नेहलता शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, निलेश सिंह, महर्षि बाजपेयी, अंकित पाल, अमित सिंह, अंचल दुबे, श्रद्धा तिवारी, रीना गोस्वामी, साहिल कश्यप, अमर राजपूत, विश्वजीत ताम्रकार, तनुज वोहरा, पृथ्वी श्रीवास, शुभम यादव, मोनू मिश्रा, अमन सोनी, गुलशन खांडेकर, भानु श्रीवास, अरुण लाश्कर, नितिन श्रीवास, शुभम मिश्रा, आनंद कश्यप, मनीष यादव, बिट्टू रमानी, तुषार साव, रवि राजपूत, अभिषेक यादव, मयंक वाधवानी, आदर्श तिवारी, मनीष कौशिक, मोहनीश कौशिक, स्वप्निल बलहाल, ईस्टमैन सिद्धार्थ त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....