BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बीच चौराहे पर हंगामा करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा और बदमाशी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर को सब्जी मंडी चांटीडीह, देवन चाल और जबड़ापारा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा आपसी विवाद और हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां युवक पुलिस के सामने भी झगड़ा करते रहे और लोगों को डराने-धमकाने लगे स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को काबू में लिया और आरोपी रोहित यादव (19 वर्ष), प्रेम वर्मा (32 वर्ष) और शहनवाज खान (30 वर्ष) को पकड़ा गया। तीनों सरकंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...