BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; करंट से मौत, प्रहार अभियान के तहत दो फरार आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रहार अभियान के तहत अपराधों पर सख्त नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में कोटा पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोटा में मर्ग जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से जी.आई. तार में बिजली करंट प्रवाहित कर रखा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से ग्राम छिरहापारा, चौकी जुनापारा, थाना तखतपुर निवासी अयोध्या सिंह खुसरो की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में अपराध दर्ज होने के बाद कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी फरार थे। आरोपियों के घर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम नर्मदा डिंडोल में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मालिकराम मरावी (27 वर्ष) और नवापरिहा उर्फ मनहरण सिंह मरावी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 2 बंडल जी.आई. तार और 2 बंडल बिजली वायर जब्त किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...