BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन की सराहना!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के अंतिम दिन कोनी स्थित कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहीं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रीमती ठाकुर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं और अस्पताल संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 120 से 150 मरीज ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। वहीं, आईपीडी में भर्ती मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा भावना की सराहना करते हुए मरीजों की संवेदनशीलता के साथ देखभाल जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...