BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कुदुदंड में अशांति फैलाने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार..बुज़ुर्ग से मारपीट कर बिगाड़ा माहौल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वतंत्रता दिवस के दिन कुदुदंड क्षेत्र में उपद्रव करने वाले छह बदमाशों पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आपसी विवाद के बाद एक बुज़ुर्ग के साथ मारपीट कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2025 को कुदुदंड स्थित मवेशी रोड पर बैठने की बात को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने एक बुज़ुर्ग व्यक्ति से मारपीट की। इस घटना से क्षेत्र में अशांति का माहौल बन गया और आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने साफ किया है कि असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी निर्देश दिए हैं कि शांति-व्यवस्था भंग करने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. शनि यादव (20) पिता पंचराम यादव, निवासी चांदनी चौक कुदुदंड

02. अवि यादव (19) पिता स्व. सुरेश यादव, निवासी चांदनी चौक कुदुदंड

03. वैभव होलकर (28) पिता पंकज होलकर, निवासी चांदनी चौक कुदुदंड

04. नवीन तिवारी (21) पिता राजाराम तिवारी, निवासी चांदनी चौक कुदुदंड

05. आकाश राव (19) पिता राजू राव, निवासी चांदनी चौक कुदुदंड

06. सुजल श्रीवास (20) पिता किशोर श्रीवास, निवासी चांदनी चौक कुदुदंड

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...