BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; निखिल भारती गोस्वामी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बहुचर्चित निखिल भारती गोस्वामी हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने की मांग की। परिजनों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि 4 जून 2026 की रात निखिल भारती गोस्वामी की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। बताया गया कि निखिल रोजाना की तरह जिम से घर लौट रहे थे, तभी सीवी रमन कॉलेज के पीछे पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर सिर पर भारी वस्तुओं से वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई लेख भारती गोस्वामी ने कहा कि मामले में शामिल आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर उसे केस डायरी और चार्जशीट का हिस्सा बनाया जाए। साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर डंप डेटा और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि जांच प्रभावित न हो। ज्ञापन में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार एवं गवाहों को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए शासन को विशेष अनुशंसा भेजने की मांग भी की गई है। इसके अलावा प्रभावी पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई गई है। परिजनों ने बिलासपुर पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के माध्यम से सभी दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा और निखिल को न्याय मिलेगा। इधर, हत्याकांड को लेकर शहर में भी लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और दोषियों के खिलाफ जल्द एवं सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...