ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिसकर्मी बनकर महिला को फंसाया, दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला का विश्वास जीता, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके अंतरंग फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस के अनुसार, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च 2026 में कोरबा रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें दिखाईं और विवाह का प्रस्ताव रखकर महिला से संपर्क बढ़ाया। बाद में पता चला कि वह पुलिसकर्मी नहीं बल्कि सिक्योरिटी गार्ड है। शिकायत के मुताबिक आरोपी को महिला के अकेले रहने की जानकारी मिलने के बाद वह उसके गांव पहुंचा और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला की जानकारी के बिना उसके अंतरंग फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। पीड़िता ने बताया कि मई 2026 में रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में मां के इलाज के दौरान आरोपी ने उसे अश्लील फोटो-वीडियो अपने पास होने की जानकारी देकर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत के अनुसार, 27 मई को आरोपी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड कर दिए तथा व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31 वर्ष), निवासी डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति की पहचान पर आंख बंद कर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...