ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; मोटरसाइकिल की डिक्की से 2.5 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तोरवा थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी सुंदरलाल धीवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी महावीर साहू की मोटरसाइकिल की डिक्की से ढाई लाख रुपए चोरी किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 1,90,500 बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने रकम का कुछ हिस्सा खर्च करने और उधारी चुकाने की बात कबूली है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी गगन कुमार और थाना प्रभारी अभय सिंह बैस की टीम की अहम भूमिका रही।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
