ChhattisgarhCrimeSipat

नाबालिग का फोटो-वीडियो वायरल करने और युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना मुलमुला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार पहले मामले में एक आरोपी ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। साथ ही पीड़िता के परिवार को भी धमकियां दी गईं। मामले की शिकायत पर थाना मुलमुला में आईटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी निलेश भैना (21 वर्ष), निवासी नगारीडीह, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दूसरे मामले में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आधी रात उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना मुलमुला में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभम दास (20 वर्ष), निवासी ग्राम जोगीडीपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे भी न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...