BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; करंट की चपेट में आया युवक, ट्रांसफार्मर पर काम करते वक्त दर्दनाक मौत..बिजली सुधारने चढ़ा था ट्रांसफार्मर पर, 11 केवी लाइन से हुआ संपर्क, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोहल्ले की बिजली खराबी को सुधारने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक 11 केवी तार की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा के वार्ड क्रमांक 17 बंजरपारा मोहल्ला में लगे ट्रांसफार्मर में पिछले कुछ दिनों से खराबी थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम लिमतरा पहरीपारा निवासी उमेश कुमार कुर्मी उम्र 32 वर्ष पिता अशोक कुर्मी को सुधार कार्य के लिए बुलाया था। रविवार शाम लगभग 4 बजे उमेश ट्रांसफार्मर पर चढ़कर डियो फ्यूज चढ़ा रहा था, तभी अचानक उसका हाथ 11 केवी लाइन से टच हो गया। तेज करंट लगने से उमेश गंभीर रूप से झुलस गया और ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बिलासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया। उमेश का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है कि उमेश को बिजली सुधारने का जिम्मा किसने और किस आधार पर दिया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!