ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

10 हजार रुपये मांगना पड़ा महंगा: टांगी से हमला कर काट दिया कान, आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा थाना क्षेत्र में उधार दिए गए रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर टांगी से हमला कर प्रार्थी का दाहिना कान काट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम खोंड निवासी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय ने 8 जून को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने पिछले वर्ष दीपावली से पहले परिचित शनि केंवट (45 वर्ष) को मकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर उसने आरोपी से पैसे लौटाने की मांग की। बताया गया कि 8 जून की रात करीब 8 बजे गांव में मुलाकात होने पर प्रार्थी ने अपना पैसा मांगा। इस पर आरोपी भड़क गया और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। कुछ देर बाद वह प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी का दाहिना कान कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत धारा 118(2), 296, 351(3) एवं 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी शनि केंवट निवासी ग्राम खोंड, थाना अकलतरा को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप एवं हेड कांस्टेबल शरीफुद्दीन खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...