BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; लिंगयाडीह आंदोलन 62वें दिन भी अडिग, चित्रकांत श्रीवास की अगुवाई में तेज हुआ जनदबाव..नेताओं-समाजसेवियों की एकजुटता से सरकार पर बढ़े सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लिंगयाडीह क्षेत्र में चल रहा जनआंदोलन 62वें दिन भी पूरी मजबूती और जनसमर्थन के साथ जारी है। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय न होने से आंदोलनकारियों में रोष गहराता जा रहा है। अब यह आंदोलन केवल स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि जनअधिकारों की निर्णायक लड़ाई का रूप ले चुका है। आंदोलन को निर्णायक दिशा देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चित्रकांत श्रीवास खुलकर मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने आंदोलन स्थल से स्पष्ट शब्दों में कहा कि लिंगयाडीह का यह संघर्ष जनता की पीड़ा और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। सरकार की चुप्पी अब अस्वीकार्य है। यदि जनहित की मांगों की अनदेखी जारी रही, तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। चित्रकांत श्रीवास की इस मुखर भूमिका के बाद आंदोलन को नई धार मिली है। उनके समर्थन से आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आशीष गोयल ने आंदोलन को न्याय और अधिकारों की लड़ाई बताते हुए कहा कि जनता का धैर्य अब जवाब मांग रहा है। अल्पसंख्यक समाज की ओर से आसिफ खान ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता की आवाज़ को लगातार नजरअंदाज करना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। वहीं राजू खटीक ने आंदोलन की निरंतरता को जनता के संकल्प और संघर्षशील चेतना का प्रतीक बताया। आंदोलन को समर्थन देने वालों में कमलेश दुबे, श्याम मूरत कौशिक और डॉ. रघु साहू भी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि लिंगयाडीह का मुद्दा अब पूरे समाज के सम्मान और अधिकार से जुड़ चुका है। आंदोलन स्थल पर लगातार बढ़ती भीड़, सभाएं और जनभागीदारी यह साफ संकेत दे रही है कि यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की, तो यह आंदोलन और उग्र तथा व्यापक रूप ले सकता है। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा है कि जब तक हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा, तब तक संघर्ष की यह आवाज़ और तेज होती जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...