BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में खमतराई अटल चौक पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में खमतराई अटल चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक खमतराई की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी शहर की तरफ से खमतराई की ओर आ रही थी। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते टक्कर इतनी भयानक हुई कि एक बाइक सवार ने वहीं दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, बाइकों को जब्त किया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...