BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया, फरार आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना बिल्हा पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और लगातार पीछा करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 27 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 21 फरवरी 2026 को परीक्षा देकर घर लौटते समय स्कूल के पास केशला निवासी सागर आडिल ने उसका हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर अश्लील गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी लगातार उसका पीछा कर परेशान करता रहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 74, 78(2) बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़िता के बयान महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए तथा जन्म संबंधी दस्तावेज भी एकत्र किए गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। सायबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन प्राप्त होने पर 9 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे माननीय विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) न्यायालय, बिलासपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे एवं आरक्षक संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...