BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत-नवाडीह चौक का नाम शहीद कौशिक के नाम, 3 हजार से अधिक मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान… मुख्यमंत्री साय बोले..युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य, नक्सलवाद का मार्च 2026 तक होगा खात्मा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीपत-नवाडीह चौक का नाम अब शहीद विनोद सिंह कौशिक चौक होगा। उन्होंने कहा कि शहीद कौशिक ने 2018 में नारायणपुर में माओवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा..युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है। उनकी मेहनत और संकल्प से प्रदेश और देश नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने, निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों में परिवार, गुरुजनों और समाज का भी अहम योगदान है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विद्यार्थियों को निराशा और नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा…आपके प्रयास न केवल आपका, बल्कि देश और प्रदेश का भी उज्ज्वल भविष्य तय करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...