BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 10 जून को रोजगार मेला: 653 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर, कोनी रोजगार कार्यालय में होगा आयोजन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी द्वारा 10 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित करेंगी। रोजगार मेले में सेविंग मशीन ऑपरेटर, लोन ऑफिसर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ और फार्मेसी असिस्टेंट सहित कुल 653 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भाग ले सकेंगे।आयोजकों के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति तथा छायाप्रति लानी होगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र भी साथ लाना होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर से प्राप्त की जा सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...