ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में डायरिया का प्रकोप 2 की मौत, दर्जनभर से ज्यादा बीमार, आर्थिक तंगी से मृतक का नहीं हो सका क्रिया-कर्म…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाली में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग बीमार हैं। जानकारी के अनुसार, दर्री पारा मोहल्ले के रहने वाले 60 वर्षीय संपत्त सिंह की मौत समय पर इलाज न मिलने के कारण 24 घंटे के भीतर ही हो गई। वहीं, रविवार को बाबू लाल गोड़ ने भी दम तोड़ दिया। इसी मोहल्ले में रहने वाले गनपत, सुकरिया बाई, राम लाल देवशनिया, मान सिंह, नीरा बाई सोहन, पार्वती, सावित्री, राजु, हिरमतिया, ज्ञान सिंह, काजल रूप सिंह और तिलेश्वर बीमार हैं। सभी का इलाज पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। गांव की स्थिति इतनी गंभीर है कि यहां के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 32 बच्चों में से सिर्फ 5 ही स्कूल पहुंच रहे हैं। प्रधान पाठक जय कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। पाली उप स्वास्थ्य केंद्र के आरएचओ आनंद कुमार सोरठे ने बताया कि करीब एक दर्जन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा भेजा गया। मृतक संपत्त सिंह के परिजन आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि अब तक उनका क्रिया-कर्म भी नहीं हो सका है। परिवार ने शासन से आर्थिक मदद की मांग।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....