ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पामगढ़ में गोलीकांड; विवाद के दौरान युवक पर फायर..आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत एक अन्य को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर (जांघ) में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ से बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...