BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी में दिनदहाड़े 1.60 लाख की लूट, कारोबारी से मारपीट कर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक खोवा कारोबारी को रोककर उसके साथ मारपीट की और 1.60 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता खोवा कारोबार से जुड़े हैं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह घी खरीदने के लिए देवभोग जा रहे थे। व्यापारिक भुगतान के लिए वह अपने साथ 1.60 लाख रुपए नकद लेकर बाइक से निकले थे। इसी दौरान बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पहले कारोबारी के साथ मारपीट की और फिर उसके पास मौजूद 1.60 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस और ACCU की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....