BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में ऑटो यात्रा बनी मुसीबत, महिला के थैले से 50 हजार रुपए चोरी..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में जेबकतरों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ऑटो में सफर करते वक्त चोरों का शिकार हो गई। तिफरा निवासी बहुरा बाई श्रीवास अपनी बहन से 50 हजार रुपये लेकर एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने निकली थीं। नेहरू नगर चौक से उन्होंने ऑटो पकड़ा, जिसमें पहले से दो महिलाएं बैठी हुई थीं। ऑटो जैसे ही मंगला चौक की ओर बढ़ा, सब सामान्य लग रहा था। लेकिन जब बहुरा बाई मंगला चौक पर उतरीं, तो उन्होंने पाया कि उनके थैले की चेन खुली है और उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब हैं। पीड़िता को शक है कि ऑटो में सवार वही दो अज्ञात महिलाएं चोरी की वारदात को अंजाम देकर उतर गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही बहुरा बाई सिविल लाइन थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब ऑटो व संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑटो की पहचान और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पैसे ऑटो में बैठने से पहले अच्छी तरह से थैले में रखे थे, लेकिन उतरते समय देखा तो थैला खुला हुआ था और पैसे गायब थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...