ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़; करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा: पत्नी और साला गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) घरघोड़ा क्षेत्र में एक व्यवसायी की मेहनत की कमाई और करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति हड़पने के कथित षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता की पत्नी और साले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा निवासी व्यवसायी पिंगल कुमार बघेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी सीमा बघेल, साला कृष्ण कुमार यादव और ससुर भरतलाल यादव ने मिलकर उसकी रकम और संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश रची। शिकायत की जांच एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी द्वारा की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फेब्रिकेशन, सेंट्रिंग और मीडिया व्यवसाय से जुड़ा है। उसका आरोप है कि वह व्यवसाय से प्राप्त राशि अपनी पत्नी को सुरक्षित रखने के लिए देता था, लेकिन बाद में रकम में लगातार कमी महसूस होने पर उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कथित तौर पर फुटेज में पत्नी को आलमारी से नकदी निकालकर अपने भाई को देते हुए देखा गया। जांच के दौरान कृष्ण कुमार यादव के बैंक खाते में लगभग 22 लाख रुपये के लेन-देन सामने आए, जबकि वह बेरोजगार बताया गया है। व्यवसायी ने यह भी आरोप लगाया कि तमनार क्षेत्र में अधिग्रहण योग्य भूमि खरीदने की योजना की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने दबाव बनाकर करीब 13.50 लाख रुपये मूल्य की भूमि पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। उक्त भूमि पर भविष्य में करोड़ों रुपये के मुआवजे और रोजगार मिलने की संभावना बताई गई है। एसडीओपी की जांच में प्रथम दृष्टया चोरी, धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 188/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी सीमा बघेल (41) और कृष्ण कुमार यादव (39) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में नामजद एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र जैसे आर्थिक अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।कैप्शन : सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, संपत्ति और रकम हड़पने के आरोप में दो गिरफ्तार।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...