ChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर में 10 नई राशन दुकानों के लिए आवंटन प्रक्रिया शुरू..6 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर राजस्व अनुविभाग में 10 नई राशन दुकानों के संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक 6 जनवरी 2025 तक अपने आवेदन पत्र अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय तखतपुर में जमा कर सकते हैं। इनमें से एक दुकान नगरीय क्षेत्र तखतपुर के लिए और शेष 9 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटित की जाएंगी। नगरीय क्षेत्र में तखतपुर के वार्ड क्रमांक 8, 9 और 10 को शामिल किया गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में चोरमा, खरगहना, मोछ, पथर्रा, बहतराई, विजयपुर, चोरभट्ठी कला, सकेरी और बूटेना में राशन दुकानों का आवंटन किया जाना है। आवेदन प्रक्रिया में ग्राम पंचायतें, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां अथवा अन्य सहकारी समितियां भाग ले सकती हैं। महिला स्व-सहायता समूहों के गठन की तिथि आवेदन के तीन महीने पूर्व की होनी चाहिए। आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा। खाद्य निरीक्षक श्री वस्त्रकार ने बताया कि राशन दुकानों के संचालन के लिए नियमों और शर्तों की विस्तृत जानकारी तखतपुर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...