Raftaar News Cg

लापरवाही का ऐश डाइक; एनटीपीसी सीपत में करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत..सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां, ठेका कंपनी की घोर लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में चल रहे ड्रेजिंग कार्य के दौरान एक बार फिर प्रबंधन और ठेका कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक मासूम और युवा संविदा कर्मी की जान ले ली। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मांगी टोला का रहने वाला 19 वर्षीय नूर मोहम्मद पिता सेनौल एस.के., आईएमएस शिपमेंट एजेंसी में संविदा कर्मी के रूप में काम कर रहा था। सोमवार सुबह ग्राम रांक स्थित ऐश डाइक-1 के ओवरफ्लो लैगून क्षेत्र में स्थापित पानी के पंप पर ड्यूटी करते समय वह अचानक तड़पते हुए करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सुबह करीब 8:45 बजे जब एनटीपीसी सीआईएसएफ के जवानों ने जलाशय क्षेत्र में तैरता हुआ शव देखा, तब जाकर इस खौफनाक हादसे का खुलासा हुआ और पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जलाशय के दूसरे छोर से नाव के जरिए शव को बाहर निकाला गया। टीआई राजेश मिश्रा ने साफ किया है कि प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह से करंट लगने से मौत का लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को मर्चुरी भेज दिया है। इस हादसे ने ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी और एनटीपीसी प्रबंधन को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि इतने जोखिमपूर्ण कार्यस्थल पर विद्युत उपकरणों की नियमित जांच क्यों नहीं की गई? क्या चंद रुपयों के लालच में श्रमिक को बिना किसी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई किट) के मौत के कुएं में धकेल दिया गया था? औद्योगिक क्षेत्रों में संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले बड़े-बड़े दावे इस घटना के बाद पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। इस घटना के बाद से अन्य मजदूरों में भारी आक्रोश है और उन्होंने मृतक के पीड़ित परिवार को ठेका कंपनी और एनटीपीसी से तत्काल उचित मुआवजा दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी देने की पुरजोर मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है और देखना होगा कि इस बेगुनाह की मौत के असल जिम्मेदारों पर कब और कितनी कड़ी कानूनी कार्रवाई होती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...