ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके से मिले 10 पत्र; पुलिस जांच में जुटी!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुनगुरी गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से मानसिक रूप से परेशान था। मौके से पुलिस को करीब 10 पत्र मिले हैं, जिनकी जांच सुसाइड नोट के रूप में की जा रही है। जानकारी के अनुसार, तुनगुरी निवासी चंदेश्वर राजवाड़े (33 वर्ष) का शव गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को युवक के पास से करीब 10 पत्र बरामद हुए हैं। इन पत्रों में उसने एक युवक को संबोधित करते हुए लिखा है कि उसकी पत्नी उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच संबंध रहे हैं। युवक ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उसने महिला को 40 हजार रुपए दिए थे और उसने उससे शादी करने का वादा किया था। पत्र में युवक ने महिला को छोड़ने की बात कहते हुए आत्महत्या की चेतावनी भी दी थी। मृतक ने कथित गर्लफ्रेंड के ससुर को भी एक पत्र लिखा था। उसमें उसने अपने बेटे की दूसरी शादी कराने की बात कही और दावा किया कि वह भविष्य में महिला से शादी करेगा। पत्रों में युवक ने महिला के साथ संबंध होने का भी उल्लेख किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद पत्र करीब एक साल पुराने बताए जा रहे हैं। ये पत्र छोटी डायरी के पन्नों और सादे कागजों पर लिखे गए हैं। युवक ने कितने पत्र संबंधित परिवार को भेजे थे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। परिचितों ने पुलिस को बताया कि कथित गर्लफ्रेंड की दूसरे युवक से शादी होने के बाद से चंदेश्वर काफी तनाव में रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद पत्रों की पड़ताल की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....