चरित्र शंका पर हुआ विवाद….? पति ने टंगिया से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट… खुद झुला फाँसी के फंदे पर, कोटा थाना क्षेत्र का मामला…?


कोटा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) चरित्र शंका पर पति द्वारा शराब के नशे पर पत्नी की टंगिया से हत्या कर खुद फ़ाँसी के फंदे में झुलने का मामला सामने आया हैं। कोटा पुलिस मामले की में जुट गई हैं।

कोटा थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू से मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनभाठा निवासी कोमल प्रसाद बघेल पिता सुखरू बघेल उम्र 55 साल अपनी पत्नी तितरी बाई बघेल उम्र 52 साल के चरित्र पर शंका करता था। चरित्र शंका के वजह से दोनों के बीच बुधवार की रात वाद-विवाद हुई, जिस पर कोमल प्रसाद बघेल ने घर में रखे टंगीये से मारकर अपनी पत्नी तितरी बाई को मौत के घाट उतार दिया और खुद घर के ही कमरे पर फांसी के फंदे में झूल गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर एवं हत्या में प्रयुक्त टंगीये को जप्त कर मामले की जांच कर रही हैं।
हत्या में प्रयुक्त टंगिया:-



