BilaspurCg bordChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत…बाइक के उड़े परखच्चे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा (42) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद महादेवा किसी निजी कार्य से तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गोविंद सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....