ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

राजधानी रायपुर की मल्टीलेवल पार्किंग में पेट्रोल और स्पेयर पार्ट्स की चोरी, CCTV में कैद वारदात!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में इन दिनों खड़ी गाड़ियां चोरों के निशाने पर हैं। रविवार देर रात अज्ञात युवकों का एक गिरोह पार्किंग में घुसकर दोपहिया वाहनों से पेट्रोल निकालने के साथ-साथ कीमती स्पेयर पार्ट्स भी चोरी करता नजर आया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवक बाइक और स्कूटी से पार्किंग के अंदर प्रवेश करते हैं और सुरक्षा गार्डों की नजर से बचकर कम रोशनी वाले स्थानों पर खड़ी गाड़ियों के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद आरोपी बड़ी चालाकी से दोपहिया वाहनों की पेट्रोल पाइप निकालकर बोतलों में पेट्रोल भरते दिखाई देते हैं। कुछ ही मिनटों में वे वाहन की टंकी खाली कर फरार हो जाते हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि चोर सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि गाड़ियों के साइड मिरर, क्लच लीवर सहित अन्य छोटे लेकिन महंगे स्पेयर पार्ट्स भी निकाल ले रहे हैं। सुबह जब लोग अपने वाहन लेने पहुंचते हैं तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होती, तब चोरी का पता चलता है। इस घटना के बाद पार्किंग प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। राजधानी के वीआईपी इलाके में स्थित इस सरकारी पार्किंग में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद चोरों का बेखौफ वारदात को अंजाम देना चिंता का विषय बन गया है। पार्किंग संचालक और वाहन स्वामियों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित वाहन मालिकों ने पुलिस और पार्किंग प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...