BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में बदमाशों की शामत, गली-मोहल्लों से चौक-चौराहों तक पुलिस की सख्ती, उठक-बैठक कराई, चाकू लेकर घूमता युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है। रविवार रात शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और हुड़दंग कर रहे 12 बदमाशों को पकड़कर सख्त चेतावनी दी। कई चौराहों पर बदमाशों से उठक-बैठक कराई गई और दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई। पुलिस की यह कार्रवाई बीते तीन-चार दिनों से लगातार जारी है। इस दौरान जिलेभर से 36 से ज्यादा बदमाशों को पकड़कर अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की गई है। कुछ आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि कुछ से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई। देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में युवक अरशद खान के पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि यह अभियान एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है। गुंडे-बदमाशों और नशेड़ियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी या शांति भंग करने की कोशिश दिखे तो तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 9479193099, डायल 112 या सीएसपी सिविल लाइन के नंबर 9479193006 पर संपर्क किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...