रायपुर में न्यूड पार्टी कांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, VIP क्लब का मालिक भी शामिल…

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में कथित न्यूड पार्टी, स्ट्रेंजर्स हाउस और पूल पार्टी केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर न्यूड पार्टी की स्क्रिप्ट तैयार की थी और 21 सितंबर को आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार भी शुरू कर दिया था। पार्टी में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़ों के बुलाने की योजना थी। पार्टी में शामिल होने के लिए गुपचुप तरीके से एंट्री पास बेचे जा रहे थे। इसकी कीमत 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक तय की गई थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि इस पार्टी में ड्रग्स परोसने की भी पूरी तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों में VIP रोड स्थित हाइपर क्लब के मालिक जेम्स बेक, संतोष जेवानी और अजय महापात्रा समेत 7 लोग शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी एक मंत्री का करीबी बताया जा रहा है, जिसका नाम पहले भी एक बड़े घोटाले में सामने आ चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा है कि रायपुर एसपी और साइबर सेल प्रमुख को 2 दिन के भीतर आयोग को विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जांचने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़ा हुआ है।
