BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: व्यपारी से लूट करने नाबालिक सहित 9 आरोपियों ने किया हत्या का प्रयास, धारदार चाकू जब्त कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, शहर में निकले जुलूस की विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दुकान बढ़ाकर निकले व्यापारी से लूट करने की नियत से चाकू मारकर जानलेवा हमला करने वाले नाबालिक सहित 9 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि प्रार्थी परसराम पंजवानी पिता खुबचंद पंजवानी उम्र 65 वर्ष निवासी चकरभाठा ने सिविल लाइन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 5 अक्टूबर को इनका लडका योगेश पंजवानी अपनी व्यापार विहार स्थित योगेश ट्रेडिंग दुकान बंद करके दुकान मे काम करने वाले मोहित जांगडे, वेद प्रसाद जांगडे को छोडने मैग्नेटो माल तालापारा तरफ गया था व रात करीबन 9 बजे छोडने के बाद कुन्दन पैलेस तरफ जा रहा था, उसी समय पीछे तरफ से अज्ञात लडके मोटर सायकिल से आये और इनके लडके के मोटर साईकिल के सामने बाइक अडा कर रोक लिये और उसका बैग को लूटने का प्रयास किये, जब विरोध किये तब वहां पर दो लडकों ने उसकी हत्या करने की नीयत से धारदार चाकू से पेट, पीठ व नाभी में बार-बार वार किए। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया। 150 कैमरे को चेक करने पर आरोपी के वाहन पर शहंशाहे छत्तीसगढ लिखा हुआ था, उक्त सुराग मिलने पर आरोपीयो कि पता तलाश हेतु निरीक्षक प्रदीप आर्या व सिविल लाईन पुलिस स्टाफ व एसीसीयू टीम के द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर छानबीन करने पर मोटर साइकिल सैय्यद अहमद का होना पता चला, जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि योगेश पंजवानी जो अपनी दुकान बंद करके दुकान कि बिक्री रकम लेकर घर को जाता है, जिसे लुटने के नीयत से अपने साथियो के साथ मिलकर प्लान बनाया था, जिसके साथी जैदुल हक ने बताया कि साथी हंसराज राय पूर्व में प्रार्थी के दुकान में काम करता था, जिसके द्वारा अपने साथियो को मोबाईल फोन से बताया गया कि प्रार्थी परसराम पंजवानी या उसका लडका प्रतिदिन करीबन 8 बजे से 9 बजे के बीच एक-दो लाख रूपये बिक्री रकम लेकर अपने घर जाता है, जिसका पैसा बीच में लूटना है। आरोपियों ने प्लान बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। उक्त आरोपीगणों से कुल 08 नग मोबाईल फोन व दो नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त शहर के अंदर हो रहे गरबा कार्यक्रम के आसपास कुछ संदिग्ध लोगो के संबंध में जानकारी मिलने पर सिविल लाईन पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी 1. राशीद मिर्जा पिता मिर्जा जावेद उम्र 20 वर्ष निवासी जूनी लाईन थाना सिविल लाईन को घटना स्थल जूनी लाईन बिलासपुर के पास से गिरफ्तार कर एक नग चाकू तथा आरोपी 2. अंकित साहू पिता गजेन्द्र उम्र 21 वर्ष निवासी गोडपारा साई मंदिर गली थाना सिटी कोतवाली को घटना स्थल सिम्स चौक के पास से गिरफ्तार कर एक नग चाकू एवं आरोपी 3. सुधांशु लास्कर पिता सुरेश उम्र 18 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन को घटना स्थल मंदिर चौक जरहाभाठा के पास से गिरफ्तार कर एक नग चाकू के साथ पकडकर पृथक से 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, सभी आरोपीगणों को न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी…….

1. जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 वर्ष निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन,

2. सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 वर्ष निवासी तालापारा,

3. वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम नवीन चमारी जिला मुंगेली,

4. हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुंगेली,

5. आदिल खान पिता स्व0 रहीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी विद्यानगर थाना तारबहार,

6. सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 वर्ष निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन,

7. पी प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 वर्ष निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार,

08. दो विधि से संघर्षरत बालक।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!