BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! धान खरीदी में देरी से गतौरा केंद्र के किसान परेशान, सरपंच ने कलेक्ट्रेट में की शिकायत…शासन से तत्काल कार्रवाई की मांग, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत गतौरा में शासन के निर्देशानुसार 14 नवंबर से धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ होनी थी। लेकिन आज तक गतौरा धान खरीदी केंद्र पर न तो खरीदी शुरू हुई है और न ही किसानों के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था की गई है। इस स्थिति ने चार गांवों – गतौरा, रलिया, भिलाई, और परसदा के किसानों को भारी परेशानी में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन जारी किए गए थे, लेकिन इन टोकनों को भी निरस्त कर दिया गया है, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। गतौरा सरपंच सुरेश राठौर ने बताया कि क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में शाखा प्रबंधक की कुछ प्रशासनिक गलतियां पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब तक उनके स्थान पर किसी नए व्यक्ति को प्रभार नहीं सौंपा गया है। इस वजह से धान खरीदी केंद्र का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर किसान बेहद चिंतित हैं, क्योंकि यह केवल सीमित समय के लिए संचालित होती है। सामान्यतः खरीदी शुरू होने के कुछ दिनों बाद किसान अपना धान संग्रहण केंद्र तक लेकर पहुंचते हैं। लेकिन इस बार खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं की कमी और देरी से किसानों को अपने धान का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन टोकन कटवा चुके किसानों का कहना है कि टोकन रद्द होने से उनके पास धान बेचने का कोई विकल्प नहीं बचा है। गतौरा सरपंच सुरेश राठौर ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा प्रशासन को जल्द से जल्द नई शाखा प्रबंधक की नियुक्ति कर धान खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चालू करनी चाहिए। किसानों को समय पर सुविधा न मिलने से वे निराश हो रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...