BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चलती गाड़ियों पर पत्थरबाजी: बिल्हा पुलिस ने 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर सुलझाया मामला, दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना पुलिस ने चलती वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंककर हादसा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामला थाना बिल्हा के अपराध क्रमांक 216/2026 से जुड़ा है। घटना 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे ग्राम झाल मेन रोड और बरतोरी के आगे मुख्य मार्ग पर हुई थी। अज्ञात बदमाशों द्वारा चलती ट्रक, मेटाडोर और स्कॉर्पियो पर ईंट और पत्थर फेंके गए थे, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चले गए। हादसे में वाहन चालकों और सवार लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना की शिकायत बलौदाबाजार निवासी अनवर अली ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पंकज कुमार ध्रुव (21 वर्ष), निवासी टेंगा, जिला धमतरी तथा मोहन निषाद (30 वर्ष), निवासी कोहरौदा, थाना बिल्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वाहनों पर ईंट और पत्थर फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट, पत्थर और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!