ChhattisgarhRaftaar News Cg

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की लाश मिली, पुलिस जुटी जांच में…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तालकेश्वरपुर टुकुपाथर गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव से करीब 500 मीटर दूर पांगन नदी किनारे 16 वर्षीय परमेश्वरी मरकाम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। यह घटना डिंडो थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, परमेश्वरी गुरुवार रात खाना खाकर सोने गई थी। लेकिन सुबह जब परिवार के सदस्य उठे, तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने घर और आसपास तलाश की, ग्रामीणों की मदद ली, जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी किनारे पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। किशोरी की मौत से गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं कि रात को परमेश्वरी घर से बाहर कैसे गई क्या उसे किसी ने बुलाया था या जबरन ले जाया गया। इन आशंकाओं ने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और यदि हत्या हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...