ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से दुष्कर्म, कबीरधाम पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना चिल्फी क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच महिला थाना और चिल्फी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान संबंधी वैधानिक प्रक्रिया अभी जारी है। इसी कारण फिलहाल आरोपियों की फोटो और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!