ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! तालिबानी सजा; खनन माफियाओं की हैवानियत, शिकायत करने पर युवक को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा.. छत्तीसगढ़ में ये कैसी कानून व्यवस्था?

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में खनन माफियाओं का आतंक अब बेकाबू होता जा रहा है। कानून व्यवस्था को खुलेआम ठेंगा दिखाते हुए अब ये माफिया सीधे गांव के चौक में तालिबानी फरमान सुनाने लगे हैं। ताजा मामला बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी से सामने आया है, जहां अवैध खनन की शिकायत करना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे दिनदहाड़े गांव के बीचोबीच खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना 12 जून की बताई जा रही है। पीड़ित युवक परमेश्वर साहू ने कुछ समय पहले गांव में चल रहे अवैध खनन की शिकायत माइनिंग विभाग से की थी। इस शिकायत के बाद माइनिंग टीम ने दबिश देकर अवैध रेत परिवहन में लगे कुछ वाहनों को जब्त भी किया था। लेकिन परमेश्वर की ये ‘साहसिक’ पहल खनन माफियाओं को नागवार गुज़री। उन्होंने बदला लेने की ठानी और फिर जो हुआ, वो किसी खौफनाक साजिश से कम नहीं था। जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन केवल केंवट, यशवंत पटेल, गया पटेल, दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास समेत कुछ अन्य लोग परमेश्वर से बहस करने लगे। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर गांव के सार्वजनिक चौक पर खंभे से बांध दिया और फिर बेल्ट और डंडे से बर्बरता की हदें पार करते हुए उसे जमकर पीटा।

वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में आई….

इस तालिबानी सजा का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खनन माफिया खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए इंसानियत को रौंद रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी फरार हैं।

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था…..

यह घटना ना सिर्फ खनन माफियाओं की दबंगई का सबूत है, बल्कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस गांव में खनन माफिया इस कदर आतंक फैला रहे हैं, वहां आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है? अब देखना ये होगा कि बाकी आरोपी कब तक गिरफ्तार होते हैं और क्या प्रशासन इस बार खनन माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर परमेश्वर साहू की तरह और लोगों को भी सच्चाई की कीमत खून-पसीने से चुकानी पड़ेगी?

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...