BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; नहर में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शनिवार शाम घर से निकला था युवक, रविवार सुबह नहर में मिला शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खूंटाघाट खारंग जलाशय से निकली नहर मस्तूरी क्षेत्र से होकर गुजरती है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शराब दुकान के पास नहर में करीब दो फीट पानी के भीतर एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मस्तूरी थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप पाटले (28 वर्ष), पिता बीरबल पाटले, निवासी ग्राम ईटवा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रदीप शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन रविवार सुबह उसकी लाश नहर में मिली। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। युवक की मौत हादसा है या फिर किसी साजिश का परिणाम, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...