ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेमी निकला महिला अधिवक्ता का हत्यारा; रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी…आरोपी प्रेमी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के कटेल टिकरा जंगल में मिले महिला अधिवक्ता के शव मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में किया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान आराधना सिदार (31) निवासी लैलूंगा के रूप में हुई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर पुलिस के लिए अहम सुराग बने, जिसके आधार पर सक्ती निवासी लोकनाथ पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका मृतका से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। वह पहले से विवाहित था और मृतका लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। आरोपी महिला को घूमाने के बहाने जंगल ले गया और गला दबाकर हत्या करने के बाद पत्थर व धारदार हथियार से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और मृतका के मोबाइल से उसकी बहन व सहेलियों से बात कर शक भटकाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, कपड़े समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!